Rajyotsav 2026: बेमेतरा में आज राज्योत्सव, अलका चंद्राकर की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को बेमेतरा के बेसिक मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में लोक गायिका अलका चंद्राकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। आयोजन के दौरान शासकीय विभागों की ओर से विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई और पुलिस अधीक्षक ने बेसिक मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि समारोह के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से आम लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास से जुड़े कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने जिलेवासियों को राज्योत्सव में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ के गठन की याद से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। यह प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और उपलब्धियों को जानने के साथ उत्सव मनाने का भी मौका है। कलेक्टर ने जिले के लोगों से 2 नवंबर को शाम 6 बजे बेसिक मैदान पहुंचकर समारोह में शामिल होने की अपील की है। राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल की मौजूदगी और लोक गायिका अलका चंद्राकर की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेंगे।   छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v