Rapido Driver Raped Woman: बिलासपुर में Rapido Driver ने इंश्योरेंस कर्मचारी का किया रेप.. जाने क्या है पूरा मामला

Rapido Driver Raped Woman: बिलासपुर में बीमा कंपनी की 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रैपिडो ड्राइवर ने ग्राहक बनकर बीमा पॉलिसी समझने के बहाने युवती को लॉज में बुलाया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और मौके से फरार हो गया। युवती की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, लॉज संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, कोरबा निवासी युवती व्यापार विहार स्थित एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। उसका काम लोगों से संपर्क कर उन्हें बीमा पॉलिसी के प्लान की जानकारी देना और ग्राहक बनाना है। 27 अक्टूबर को युवती ने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा बाइक लेकर पहुंचा और युवती को रेलवे स्टेशन छोड़ा। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और उन्होंने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। बातचीत में युवती ने उसे अपने बीमा कंपनी में काम करने की जानकारी दी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को आरोपी ने युवती को फोन कर बुलाया। युवती ने पहुंचकर उसे बीमा पॉलिसी की जानकारी दी। इस पर आरोपी ने दिवाली से पहले पॉलिसी लेने की बात कही। इसके बाद उसने शोरगुल का हवाला देते हुए किसी शांत जगह पर बैठकर प्लान समझने का सुझाव दिया। युवती उसकी बातों में आकर उसके साथ चली गई। आरोप है कि आरोपी उसे स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में ले गया। वहां बातचीत के दौरान उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और वहां से भाग निकला। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां पता चला कि परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया है। इसके बाद पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लॉज संचालक को नोटिस जारी करने की तैयारी टीआई सनिप रात्रे के अनुसार, युवती ने शिकायत में बताया कि लॉज संचालक ने उससे पहचान पत्र लिया था, लेकिन आरोपी युवक से बिना पहचान पत्र लिए ही उसे कमरा नंबर 124 की चाबी दे दी गई। पुलिस की पूछताछ में लॉज संचालक ने बताया कि युवक स्थानीय निवासी था, इसलिए उससे पहचान पत्र नहीं लिया गया। पुलिस अब लॉज संचालक को नोटिस जारी कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।   छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v