CG NEWS: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदेश के प्रख्यात लोक कलाकार और तुलसी सम्मान से सम्मानित विक्रम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विक्रम यादव का निधन छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को प्रदेश की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सदैव याद किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने इस दुख की घड़ी में विक्रम यादव के शोकसंतप्त परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विक्रम यादव छत्तीसगढ़ में बीन एवं बाँस वादन की पारंपरिक कला के लिए पहचाने जाते थे। तुलसी सम्मान से सम्मानित उनके योगदान को प्रदेश की लोककला और सांस्कृतिक विरासत के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना गया है। उनके निधन पर वित्त मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सांस्कृतिक योगदान को याद किया।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v




