CG NEWS: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के पूरे चालक दल को असाधारण साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने आपात स्थिति में यात्रियों की जान बचाने और विमान को सुरक्षित रखने के लिए चालक दल की भूमिका की सराहना करते हुए इसे पूरे भारत के लिए गर्व का विषय बताया।
चौधरी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा प्रदान किए गए ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सम्मान चालक दल की वीरता और मानवीय जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के पूरे चालक दल को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v




