PM Modi New Zealand Visit: भारत-न्यूजीलैंड रिश्ते बने Strategic Partnership, रक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर सहमति

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें 'Strategic Partnership' का दर्जा देने की घोषणा की। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक यात्रा

करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद उन्होंने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी भाग लेने का कार्यक्रम तय किया।

Strategic Partnership से मजबूत होंगे रिश्ते

संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा कि यह नया साझेदारी स्तर लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत जन-से-जन संपर्क और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा हितों पर आधारित है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर विशेष जोर

भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा सहयोग समझौते पर भी सहमति जताई। दोनों देश समुद्री सुरक्षा, नौवहन सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास बढ़ाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को नई मजबूती देगा।

व्यापार और प्रवासन भी चर्चा के केंद्र में

बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। हालांकि, न्यूजीलैंड में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और बढ़ते भारतीय प्रवासन को लेकर वहां की घरेलू राजनीति में बहस जारी है।

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय की अहम भूमिका

2023 की जनगणना के अनुसार, न्यूजीलैंड की लगभग 53 लाख आबादी में करीब 2.92 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। भारतीय समुदाय वहां की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और व्यापार में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हाल के वर्षों में भारतीय समुदाय के खिलाफ नस्लीय घटनाओं और आव्रजन नीति पर भी चर्चा बढ़ी है। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v