Parbhani Mandir Accident: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के प्रसिद्ध यशवाड़ी मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान गर्भगृह के सामने स्थित सभामंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।
निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, परभणी जिले के यशवाड़ी गांव स्थित प्रसिद्ध मंदिर में निर्माण और विस्तार का काम चल रहा था। इसी दौरान शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे सभामंडप की छत ढह गई। हादसे के समय कई मजदूर और कारीगर वहां मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।
27 लोग मलबे में दबे थे
स्थानीय विधायक Rajesh Vitekar के अनुसार हादसे के बाद कुल 27 लोग मलबे में फंस गए थे। बचाव दल ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य 20 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान से मंगाए गए थे पत्थर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे पत्थर राजस्थान से मंगाए गए थे। निर्माण कार्य अंतिम चरण में था और जल्द ही पूरा होने वाला था।
विधायक राजेश विटेकर ने आशंका जताई कि निर्माण के दौरान लगाए जा रहे एक स्तंभ (पिलर) को सुरक्षित करने में चूक या देरी हुई होगी, जिसके कारण पूरा सभामंडप अचानक ढह गया।
पीएम मोदी ने जताया दुखThe loss of lives due to the collapse of a wall in Parbhani, Maharashtra, is deeply saddening. My thoughts are with those who have lost their loved ones in this mishap. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 20, 2026
The loss of lives due to the collapse of a wall in Parbhani, Maharashtra, is deeply saddening. My thoughts are with those who have lost their loved ones in this mishap. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 20, 2026प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि परभणी में दीवार और संरचना गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हर शनिवार हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं
यशवाड़ी मंदिर परभणी जिले के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां प्रत्येक शनिवार को 25 हजार से 50 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सौभाग्य से हादसा ऐसे समय हुआ जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद नहीं थी, अन्यथा जनहानि और अधिक हो सकती थी।




