The Odyssey India Premiere: मुंबई में Christopher Nolan के साथ Tom Holland और Matt Damon ने किया फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर

The Odyssey India Premiere: हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म The Odyssey का पहला सार्वजनिक प्रीमियर भारत में आयोजित किया गया। मुंबई के लोअर परेल स्थित IMAX थिएटर में हुए इस खास कार्यक्रम में नोलन के साथ फिल्म के प्रमुख कलाकार टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी मौजूद रहे। यह फिल्म का दुनिया में पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था, जिससे भारत को वैश्विक प्रमोशनल टूर की शुरुआत का गौरव मिला।

रिलीज से पहले मुंबई में खास प्रमोशन

17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही The Odyssey के प्रचार अभियान की शुरुआत मुंबई से की गई। प्रीमियर से पहले क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में चाय का आनंद लिया। इस दौरान की तस्वीरें फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की गईं, जिन्हें प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।

भारत में पहली बार फिल्म का प्रीमियर

प्रीमियर के बाद दर्शकों को संबोधित करते हुए क्रिस्टोफर नोलन ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास अवसर है क्योंकि पहली बार उनकी किसी फिल्म का सार्वजनिक प्रीमियर भारत में आयोजित किया गया है। उन्होंने भारतीय दर्शकों के उत्साह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Tom Holland और Matt Damon ने भी जताई खुशी

फिल्म के अभिनेता मैट डेमन ने कहा कि मुंबई में पहली बार दर्शकों के बीच फिल्म दिखाना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। वहीं टॉम हॉलैंड ने भारतीय दर्शकों की गर्मजोशी और शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया। दोनों कलाकारों ने उम्मीद जताई कि दुनिया भर के दर्शकों को भी फिल्म पसंद आएगी।

17 जुलाई को होगी रिलीज

The Odyssey 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। भारत में हुए वर्ल्ड प्रीमियर ने फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v