Chhattisgarh IPS Transfer: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले, अजय यादव बने राजनांदगांव IG

Chhattisgarh IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव में एक IG रेंज, कई DIG, AIG और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं।

अजय कुमार यादव को मिली नई जिम्मेदारी

वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय कुमार यादव, जो अब तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक थे, उन्हें राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव के तत्कालीन IG बालाजी राव सोमावर और बस्तर IG प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

12 जिलों को मिले नए SP

सरकार ने जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों में भी बदलाव किया है।

नई नियुक्तियों के अनुसार—

  • दंतेवाड़ा – चंद्रमोहन सिंह
  • बीजापुर – उमेश प्रसाद गुप्ता
  • सुकमा – मयंक गुर्जर
  • नारायणपुर – संदीप कुमार पटेल
  • धमतरी – भावना पांडेय
  • कोरिया – हरीश राठौर
  • बलौदाबाजार-भाटापारा – राय गौरव रामप्रवेश
  • बालोद – चव्हाण किरण गंगाराम
  • सूरजपुर – योगेश कुमार पटेल
  • कबीरधाम (कवर्धा) – जितेंद्र कुमार यादव
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – सुनील शर्मा

कवर्धा का तबादला बना चर्चा का विषय

तबादला सूची में कबीरधाम (कवर्धा) जिले के SP का बदलाव सबसे अधिक चर्चा में है। यह जिला उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का गृहक्षेत्र है। पिछले कुछ वर्षों में यहां पुलिस अधीक्षक के पद पर कई बार बदलाव हो चुके हैं। ऐसे में इस बार का तबादला भी प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

सरकार का मानना है कि लंबे समय बाद किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से पुलिसिंग को नई गति मिलेगी। नए अधिकारियों के अनुभव का लाभ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मिलेगा। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v