Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsTVK Vijay Rally Stampede: 39 तक पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, विजय की...

TVK Vijay Rally Stampede: 39 तक पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, विजय की सभा में मची भगदड़ से उजड़े कई परिवार

TVK Vijay Rally Stampede, Krur। अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ ने भयावह रूप ले लिया है। हादसे में मृतकों की संख्या अब 39 तक पहुंच गई है, जबकि दर्जनों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। घटना के बाद रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कई परिवारों का जीवन उजड़ गया।
CG News, Ads

मुख्यमंत्री स्टालिन का निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर गहरी चिंता जताई है और अधिकारियों को आदेश दिया है कि अस्पतालों में भर्ती सभी घायलों को सर्वश्रेष्ठ मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाए। करूर के डीएमके विधायक सेंथिल बालाजी ने बताया कि जिले के सभी डॉक्टर ड्यूटी पर हैं और दूसरे जिलों से अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ भी बुलाया गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निजी अस्पतालों को किसी भी मरीज से पैसे नहीं मांगने का निर्देश दिया गया है।
https://x.com/i/status/1971950922164326589

घटना के वक्त क्या हुआ?

हादसा उस वक्त हुआ जब विजय करूर में भाषण दे रहे थे। भारी भीड़ के दबाव में भगदड़ मच गई। कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालात बिगड़ने पर विजय ने अपना भाषण बीच में रोक दिया और कार्यकर्ताओं से पानी की बोतलें बांटने और एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने की अपील की।
CG News, Ads

9 साल की बच्ची लापता

रैली के दौरान 9 साल की एक बच्ची लापता हो गई। विजय ने खुद कार्यकर्ताओं से बच्ची की तलाश में मदद करने का अनुरोध किया। पुलिस और आयोजक तुरंत सक्रिय हुए और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जांच आयोग का गठन

सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय की जज जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का निर्णय लिया है। आयोग घटना की गहन जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments