Wednesday, March 25, 2026
HomeRaigarh Newsठुसेकेला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी: पड़ोसी और नाबालिग हिरासत में,...

ठुसेकेला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी: पड़ोसी और नाबालिग हिरासत में, चार दिन से लापता थे शव

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर शवों को खाद के ढेर में दबा देने वाली घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के बाद पुलिस ने मृतक परिवार के पड़ोसी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि देर शाम तक मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (35), सहोदरा उरांव (30), बेटा अरविंद (10) और बेटी शिवांगी (6) के रूप में हुई। परिवार का बड़ा बच्चा शिवानी (16) इस घटना से बच गया क्योंकि वह कोटमार में रिश्तेदारों के घर रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम बुधराम काम से लौटने के बाद घर में था, लेकिन अगले दिन से दरवाजा बंद मिला। गुरुवार सुबह दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांका तो खून के धब्बे दिखे। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाशी में घर के पीछे खाद के ढेर से सभी शव बरामद हुए।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से साक्ष्य जुटाए। स्निफर डॉग सीधे पड़ोसी के घर के सामने रुका, जिससे संदेह पुख्ता हुआ। जांच में सामने आया कि शवों को घर के पीछे ले जाने में आरोपी ने अपने नाबालिग बेटे की मदद ली। हत्या के कारणों में पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

spot_img
Sarthak Bohidar
Sarthak Bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments