School Uniform Scheme: अब प्रवेश उत्सव पर ही मिलेंगे 2-2 सेट गणवेश, लाखों बच्चों को मिलेगा लाभ

School Uniform Scheme: छत्तीसगढ़ के सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों के लिए राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस बार शैक्षणिक सत्र की शुरुआत यानी प्रवेश उत्सव के समय ही विद्यार्थियों को दो-दो सेट गणवेश उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पहले एक सेट शुरुआत में और दूसरा सेट अक्टूबर-नवंबर में दिया जाता था। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से बच्चों को समय पर गणवेश मिलेगा और स्कूलों में उपस्थिति व समानता की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। अब बदल गई यूनिफॉर्म वितरण की पुरानी व्यवस्था पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलने वाले गणवेश में इस बार रंग और डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। अब बच्चे कत्थे रंग की पैंट और नीले चेक शर्ट में नजर आएंगे। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित को गणवेश निर्माण और आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। 2,001 महिला समूहों को मिला निर्माण का जिम्मा इस योजना में प्रदेश के 2,001 महिला स्व-सहायता समूहों को गणवेश निर्माण कार्य से जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए पहले बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभागों में गणवेश की आपूर्ति पूरी कर दी गई है। संभागवार आपूर्ति की स्थिति शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार: बस्तर संभाग: 8.16 लाख से अधिक गणवेश की शत-प्रतिशत आपूर्ति सरगुजा संभाग: 8.04 लाख से अधिक गणवेश पूरी तरह उपलब्ध बिलासपुर संभाग: 6.52 लाख से अधिक गणवेश की पूर्ण आपूर्ति दुर्ग संभाग में कुल 10.17 लाख गणवेश की मांग के मुकाबले बड़ी मात्रा में आपूर्ति पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष गणवेश भेजे जा रहे हैं। रायपुर संभाग में 10.21 लाख से अधिक गणवेश की मांग दर्ज की गई है, जहां वितरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश में 50 लाख से अधिक गणवेश की मांग राज्यभर में कुल 50.93 लाख से अधिक गणवेश की मांग सामने आई है। इनमें से अब तक लगभग 28 लाख से अधिक गणवेश वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष आपूर्ति प्रक्रियाधीन है। विभाग का कहना है कि उत्पादन और परिवहन कार्य तेज गति से जारी है और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी स्कूलों में दो-दो सेट गणवेश पहुंचा दिए जाएंगे। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम सरकार का मानना है कि समय पर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने से बच्चों को स्कूल में बेहतर माहौल मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों की भागीदारी से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v