Sarangarh News। जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विक्रमपाली के पास किंकारी नाला पुल पर बड़ा हादसा हुआ। सरहदी प्रांत ओडिशा की बताई जा रही स्विफ्ट कार जलमग्न पुल पार करते समय तेज बहाव में बह गई।
जानकारी के मुताबिक, कार में महिला सहित तीन लोग सवार थे। पुल पर तेज धार देखते हुए चालक ने पहले दो लोगों को उतार दिया और फिर अकेले कार पार करने की कोशिश की। इसी दौरान कार तेज बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद एक युवक ने पानी में कूदकर कार का दरवाजा खोला और चालक की जान बचाई।

लगातार हो रही भारी बारिश से सारंगढ़ जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि किंकारी नाला पर नए पुल का निर्माण पिछले चार साल से अधूरा पड़ा है, जिसके चलते लोगों को जोखिम उठाकर पुराने जलमग्न पुल से आवाजाही करनी पड़ रही है।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments