Raigarh News। शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए सेतु विभाग ने तीन प्रमुख पुलों को चौड़ा करने की योजना बनाई है। करीब 38 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इन पुलों में सबसे पहले चांदनी चौक पुल का काम शुरू होने जा रहा है।
चांदनी चौक पुल का नया स्वरूप
चांदनी चौक से राजा महल के बीच बनने वाला नया पुल लगभग 60 मीटर लंबा और 8.4 मीटर चौड़ा होगा। मौजूदा पुल बेहद संकरा है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति अक्सर बनती रहती है। पुल निर्माण के दौरान दोनों छोर पर कुछ मकानों के टूटने की संभावना है। हाल ही में सेतु विभाग और राजस्व विभाग ने प्रभावित मकानों का चिह्नांकन किया है। कोशिश की जा रही है कि कम से कम मकान टूटें।
तीनों पुलों पर होगा 37.96 करोड़ खर्च
-
केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड – इंदिरा नगर पुल: 14.32 करोड़ का इस्टीमेट
-
चांदनी चौक – राजा महल पुल: 8.26 करोड़ का इस्टीमेट
-
मेडिकल कॉलेज रोड पुल: 15.61 करोड़ का इस्टीमेट
इन तीनों प्रोजेक्ट पर कुल 37.96 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या होगी दूर
शहर की कई सड़कें और पुराने पुल संकरे होने के कारण ट्रैफिक का दबाव नहीं झेल पा रहे। जाम की स्थिति में डायवर्जन करना भी मुश्किल हो जाता है। चांदनी चौक पुल बनने के बाद सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे यह मार्ग वैकल्पिक रास्ते के रूप में और भी उपयोगी हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments