Raigarh News: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव इन दिनों दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी दौरान रायगढ़ से दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जिला भाजपा महामंत्री श्री विकास केडिया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश कुमार पंडा ने दिल्ली पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से विशेष भेंट की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने श्री किरण सिंह देव के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन और नेतृत्व संगठन के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में भी शुभकामनाओं का क्रम जारी है।
विकास केडिया और नरेश कुमार पंडा ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मुलाकात हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से श्री किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कामना की कि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v