Thursday, February 5, 2026
Home Political News Raigarh News: अपनी सरकार के विधायक चोरी करने वाले पायलट किस मुंह...

Raigarh News: अपनी सरकार के विधायक चोरी करने वाले पायलट किस मुंह से वोट चोरी का आरोप लगा रहे: Arun Dhar Diwan

0
91
Arun dhar diwan raigarh

रायगढ़। कांग्रेस के वोट अधिकार यात्रा और हस्ताक्षर अभियान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि राजस्थान में अपनी ही सरकार के विधायकों को तोड़ने का आरोप झेल चुके सचिन पायलट अब छत्तीसगढ़ में वोट चोरी पर बयान दे रहे हैं।

दीवान ने याद दिलाया कि 2020 में राजस्थान की गहलोत सरकार पर सियासी संकट के समय, सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों को लेकर मानसेर चले गए थे। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक रूप से उन्हें “गद्दार” कहा था और सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस मामले में पायलट के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

दीवान ने कहा, “जिस नेता पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ साजिश करने का आरोप हो, वह आज छत्तीसगढ़ की जनता को वोट चोरी के नाम पर कैसे भरमा सकता है?” उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पायलट को सत्ता पाने की इतनी जल्दबाजी थी कि उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर नैतिकता खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नेतृत्व। उन्होंने कहा, “रायगढ़ की जनता ने विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। कांग्रेस अपनी गलतियों को समझने के बजाय निरर्थक बयानबाजी कर रही है।”

दीवान ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनता के बीच सेवा कार्य कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर केवल राजनीतिक नाटक कर रही है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here