Raigarh News: ITI तमनार में शुरू हुआ Industrial Training Program, युवाओं को मिलेगी Free Training और Placement

Raigarh News: रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन और Jindal Power Tamnar ने संयुक्त पहल शुरू की है। शासकीय ITI तमनार में Jindal Foundation द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण (Industrial Training Program) का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के तहत युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी कौशल दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर Tool Kit, Dress, Free Bus Facility और Placement Assistance भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की मंशा के अनुरूप युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमनार क्षेत्र के खदान एवं औद्योगिक परियोजनाओं से प्रभावित गांवों के युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा, जिससे वे निजी उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर (ADM) अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों को प्रशिक्षित और कुशल युवाओं की आवश्यकता है। ऐसे में यह तीन माह का प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ पूरा करने की अपील की, ताकि वे अपने करियर को नई दिशा दे सकें।

Free Tool Kit, Dress और Placement Assistance

Jindal Power के AVP (CSR) ऋषिकेश राय शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षार्थियों को आवश्यक Tool Kit और Dress निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा योग्य युवाओं को विभिन्न उद्योगों में रोजगार दिलाने के लिए Placement Assistance भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए OPJC पूंजीपथरा के साथ समन्वय किया गया है।

100% उपस्थिति पर दिया गया जोर

जिला खनिज अधिकारी आर.के. सोनी ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार योग्य बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रमाण-पत्र देना नहीं, बल्कि युवाओं को वास्तविक औद्योगिक कौशल प्रदान करना है।

उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों से नियमित उपस्थिति और पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की।

Free Bus Service की भी सुविधा

Jindal Power के AGM (CSR) राजेश रावत ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल युवाओं की सुविधा के लिए कंपनी द्वारा निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आईटीआई परिसर के अधोसंरचना विकास पर भी कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर हो सके।

पहले चरण में Electrician Trade की शुरुआत

प्रशिक्षण केंद्र में पहले चरण में Electrician Trade का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। आने वाले समय में Fitter और Welder Trade के लिए भी सर्वे किया जा रहा है, ताकि उद्योगों की मांग के अनुसार अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v