Thursday, February 5, 2026
Home insights Special Raigarh News: स्काय एलॉयज एंड पावर ने टेमटेमा में लगाया मुफ्त चिकित्सा...

Raigarh News: स्काय एलॉयज एंड पावर ने टेमटेमा में लगाया मुफ्त चिकित्सा शिविर, 145 से अधिक मरीजों को मिला उपचार

0
33
sky alloys group

खरसिया/टेमटेमा। स्काय एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्राम टेमटेमा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 145 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी मुफ्त वितरित की गईं।

शिविर में दो अनुभवी डॉक्टरों ने सेवाएं दीं:

  • डॉ. टेकलाल पटेल (MBBS, ENT विशेषज्ञ) – कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों के 100 से ज्यादा मरीजों का उपचार।
  • डॉ. राज किरण पटेल (MBBS) – मधुमेह और अन्य रोगों से पीड़ित 45 से अधिक मरीजों की जांच और इलाज।

गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस पहल की सराहना की। दवाइयों का वितरण पूरी तरह नि:शुल्क किया गया, जिससे मरीजों को तत्काल राहत मिली।

CG News, Ads

कंपनी के निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा कि स्काय एलॉयज एंड पावर भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती रहेगी। ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन के लिए कंपनी और चिकित्सा टीम का आभार जताया।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here