रायगढ़। फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दिव्यांशु सिदार उर्फ बाबा (20), निवासी गोर्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात गोर्रा गांव के प्राथमिक स्कूल के सामने विवाद के दौरान दिव्यांशु ने चैतन विश्वकर्मा पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने टीम के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ा। घायल का इलाज जिला अस्पताल रायगढ़ में चल रहा है।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814





