Thursday, February 5, 2026
Homeinsights SpecialRaigarh News: पंच मेवो से बना रायगढ़ का गांजा चैक दुर्गा पंडाल...

Raigarh News: पंच मेवो से बना रायगढ़ का गांजा चैक दुर्गा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Raigarh News। शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे देश की तरह रायगढ़ में भी भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह भव्य दुर्गा पंडालों की सजावट और आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं। इसी कड़ी में इस बार रायगढ़ के गांजा चैक पुरानी बस्ती का दुर्गा पंडाल सबसे अलग और अनोखा बनकर सामने आया है। यहां पर पंच मेवो से सजा हुआ पंडाल भक्तों और दर्शकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गया है।


पंच मेवो से बना अनोखा पंडाल

छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच की पहल पर बनाए गए इस पंडाल में बाहर से आए कुशल कलाकारों ने लगभग सवा सौ किलो पंच मेवों का प्रयोग किया है। काजू, बादाम, किस्मिस, छुहारा और मखाना का इस्तेमाल कर मंदिर की आकृति और सजावट तैयार की गई है। नवरात्र के अवसर पर इस अनोखे प्रयोग ने श्रद्धालुओं को चौंकाने के साथ-साथ मंत्रमुग्ध भी किया है।

स्थानीय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल परंपरागत तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ नया और यादगार करने का संकल्प लिया। इसी सोच के चलते पंच मेवो से पंडाल का निर्माण किया गया।


CG News, Ads
दर्शकों की भीड़

गांजा चैक का यह अनोखा पंडाल इन दिनों रायगढ़ शहर का चर्चित आकर्षण बना हुआ है। दिन-रात बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर पंडाल और माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। खासकर महिलाएं और बच्चे इस पंडाल को काफी देर तक निहारते रहते हैं। श्रद्धालु कहते हैं कि पंच मेवों से बने इस तरह के पंडाल को पहली बार देख रहे हैं और यह अनुभव बेहद अद्भुत है।


शहर में 40 से ज्यादा भव्य पंडाल

रायगढ़ शहर में हर साल की तरह इस बार भी लगभग 40 से 50 स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा पंडाल स्थापित किए गए हैं। इन पंडालों की विशेष सजावट और लाइटिंग देखने बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित निकल रहे हैं।

कुछ प्रमुख पंडाल इस प्रकार हैं:

  • चक्रधर नगर – लालकिला थीम पर आधारित पंडाल

  • कोतरा रोड दशरथ पान ठेला – केदारनाथ धाम की झांकी

  • सांवडिया बिल्डिंग परिसर – युवक संघ द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिकृति

  • हंडी चैक, थाना रोड, पैलेश रोड, गांधी गंज, स्टेशन रोड, बोईरदादर चैक – जहां भव्य लाइटिंग और सजावट आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।


भक्तिभाव और सांस्कृतिक उत्सव का संगम

नवरात्रि का यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक है। हर मोहल्ले और चौक-चौराहों पर सजाए गए पंडाल समाज में एकता और भक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। गांजा चैक का पंच मेवो वाला पंडाल इस वर्ष की विशेष पहचान बन गया है, जो आने वाले वर्षों में भी प्रेरणा बनेगा।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments