रायगढ़। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का यह कहना कि “मैं विकास की राजनीति करता हूं” अब हकीकत में बदलता दिख रहा है। रायगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उनका विकास मॉडल साफ नजर आ रहा है। कभी धूल उड़ाने वाली सड़कें अब चमकदार बन चुकी हैं। शहर के चौक-चौराहे, पुल-पुलिया, नालियां और गलियां न सिर्फ साफ-सुथरी हैं बल्कि जगमगाती रोशनी से सजी हैं। लंबे समय से जर्जर सड़कों और उड़ती धूल से परेशान लोग अब राहत की सांस ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि 30 से अधिक सड़कों का निर्माण और मरम्मत हाल के महीनों में पूरी हुई है।
शहरवासी मानते हैं कि यह बदलाव मंत्री ओपी चौधरी की लगातार कोशिशों और निगम आयुक्त ब्रिजेश सिंह क्षत्रीय की सक्रियता का नतीजा है। नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान और कचरे के अंबार से मुक्त स्वच्छ चौक-चौराहे—ये सब रायगढ़ की बदलती तस्वीर के उदाहरण हैं। ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ न केवल बुनियादी सुविधाओं में आगे बढ़ रहा है बल्कि आने वाले वर्षों में शहर की दिशा और दशा पूरी तरह बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि मंत्री ने जो वादा किया था, वह कुछ ही वर्षों में पूरा कर दिखाया है।



Recent Comments