Thursday, February 5, 2026
Home Raigarh News Raigarh News: मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव, रक्तदान का महाअभियान 17 सितंबर को

Raigarh News: मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव, रक्तदान का महाअभियान 17 सितंबर को

0
48
Mega Blood Donation Drive Raigarh

रायगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 17 सितंबर 2025 को रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के महत्व से जोड़ना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इस आयोजन में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने संदेश दिया कि यह संगठन धर्मसंघ का भाग्य है और अच्छे उत्सव के साथ अच्छी गतिविधियों को बढ़ाने वाला संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे सराहते हुए कहा कि तेरापंथ युवक परिषद का यह प्रयास स्वास्थ्य भावना के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत अवसर है।

रक्तदान केंद्र और संपर्क नंबर:

  • सेवा ब्लड बैंक – डीजी कॉलेज के पास, लोचन नगर, मेट्रो हॉस्पिटल रोड, रायगढ़ (मोबाइल: 9685716787)
  • रायगढ़ ब्लड सेंटर – संजीवनी नर्सिंग होम, सावडिया परिसर, रायगढ़ (मोबाइल: 9977253201)
  • लक्ष्य ब्लड बैंक – डॉ. जोशी गली, कोतरा रोड, रायगढ़ (मोबाइल: 8827971198)

कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर रक्तदान किया जाएगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस मानवता के महायज्ञ में भाग लेकर रक्तदान कर जीवन बचाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here