Friday, March 27, 2026
HomeRaigarh NewsRaigarh News: अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायगढ़ में...

Raigarh News: अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायगढ़ में अग्र समाज का महाधरना

Raigarh News: महाराजा श्री अग्रसेन जी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अग्रवाल समाज का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। मंगलवार को रायगढ़ में अग्रवाल समाज ने गांधी प्रतिमा के पास महाधरना देकर आरोपी अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस महाधरना में सिंधी समाज ने भी पूरा समर्थन दिया। दोनों समाजों के लोग बड़ी संख्या में एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि आरोपी अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है, फिर भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रशासन की इस चुप्पी से समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

व्यापारियों का पूर्ण समर्थन, बाजार रहा बंद

अग्रवाल समाज के आह्वान पर रायगढ़ के व्यापारियों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखेसराफा बाजार पूरी तरह बंद रहा, वहीं शहर के मुख्य बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। समाज के नेताओं ने कहा कि यह बंद विरोध का प्रतीक है, और जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

सिंधी समाज की एकजुटता

धरने में सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक समाज का नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द का है। महाराजा अग्रसेन जी पर टिप्पणी करना पूरे समाज की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी गलती न करे।

गांधी प्रतिमा चौक पर उमड़ी भीड़

धरने के दौरान गांधी प्रतिमा चौक पर भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में “अमित बघेल को गिरफ्तार करो”, “महाराजा अग्रसेन अमर रहें” जैसे बैनर और पोस्टर नजर आए। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए और अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।

समाज के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा —
“हम शांति चाहते हैं, लेकिन अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र होगा।”

रायगढ़ के कई समाजों का समर्थन

इस धरने को शहर के अन्य समाजों और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। व्यापार मंडलों, महिला संगठनों और अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने कहा कि रायगढ़ हमेशा से सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक रहा है, और ऐसी टिप्पणियां इस एकता को तोड़ने की कोशिश हैं।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

spot_img
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments