Raigarh News: Inner Wheel Club ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा Doctors Day एवं CA Day के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने की। समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. स्नेहा चेतवानी और डॉ. प्रभात पटेल को डॉक्टर्स डे के अवसर पर, जबकि CA आलोक केडिया एवं CA संजय सोनी को CA Day के अवसर पर स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
समाज में दोनों पेशों की अहम भूमिका: अनीता अग्रवाल
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर अपने समर्पण, सेवा भावना और चिकित्सा कौशल के माध्यम से समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने में अहम योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के इन दोनों महत्वपूर्ण वर्गों का सम्मान करना क्लब के लिए गौरव की बात है।
क्लब की सदस्याएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम में क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट सुनीता अग्रवाल एवं राखी सोनथालिया सहित सोनल अग्रवाल, सपना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल और रिंकी सोनी सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v




