Raigarh News। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे GST रिफार्म जागरूकता अभियान के तहत आज बाजार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया एवं जिला सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों को जीएसटी सुधारों की जानकारी दी।
राठिया ने बताया जीएसटी सुधारों का महत्व
पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने कहा कि –
“जीएसटी सुधार स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार है। इससे देश के व्यापार जगत को सरल और पारदर्शी कर व्यवस्था का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने कर स्लैब को सरल बनाकर छोटे और मंझोले व्यापारियों सहित आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है।”
अशोक अग्रवाल ने समझाया लाभ
जिला सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने विस्तार से बताया कि इन सुधारों से आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं पर कर का बोझ कम होगा और स्थानीय व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह पहल हर वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाने वाली है।
पर्चे वितरण और अपील
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्चे वितरित कर GST रिफार्म की बारीकियां समझाईं और लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
भाजपा का विश्वास
भाजपा ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी रिफार्म से देश आर्थिक रूप से सशक्त होगा और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख
इस अवसर पर संबलपुरी मंडल अध्यक्ष कमल पटेल, जनपद उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना, सरपंच मुकेश अग्रवाल, महामंत्री खुशी राम अजय, पूर्व सरपंच चमेली सिदार, प्रकाश त्रिपाठी, दुखनाशन भोय, ललित गुप्ता, राजेश अग्रवाल, आनंद सिंह राजपूत, वेदमती कुर्रे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments