रायगढ़। खरसिया विधायक उमेश पटेल के खिलाफ सोशल व प्रिंट मीडिया में की गई टिप्पणियों को लेकर रायगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा नेताओं पर मानहानि का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उमेश पटेल की छवि धूमिल करने के लिए अशोक चिन्ह के अपमान को लेकर भ्रामक और निराधार बातें फैलाईं।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 16 सितंबर को रायगढ़ में हुई वोट अधिकार रैली में उमेश पटेल एक वाहन पर लगे प्रतीक चिह्न वाले बैनर के सामने बैठे थे। इस तस्वीर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अशोक चिन्ह का अपमान बताकर सोशल और प्रिंट मीडिया में गलत बयान दिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी और अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाना पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments