Thursday, February 5, 2026
Home Raigarh News Raigarh News: बाइक रैली से दिया स्वच्छता का संदेश: महापौर, सभापति और...

Raigarh News: बाइक रैली से दिया स्वच्छता का संदेश: महापौर, सभापति और आयुक्त ने खुद संभाली बाइक

0
33
Nagar Nigam Swacchata Rally

रायगढ़। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार शाम नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली। महापौर जीवर्धन चौहान ने खुद बाइक चलाकर शहरवासियों को स्वच्छ रायगढ़ का संदेश दिया। उनके पीछे बैठे सभापति डिग्री लाल साहू ने “स्वच्छ रहेगा रायगढ़, तो समृद्ध रहेगा रायगढ़” का नारा लिखा बोर्ड थामकर सफाई अभियान को आगे बढ़ाया। आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एमआईसी सदस्य, पार्षद और निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए।

रैली का रूट और माहौल

रैली शाम 4:30 बजे शहीद चौक से शुरू हुई और चांदनी चौक, गांजा चौक, गद्दी चौक, घड़ी चौक, जयसिंह तालाब, संत माइकल स्कूल, संजय मैदान, राजीव नगर, कोतरा रोड, सत्तीगुड़ी चौक और सुभाष चौक होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय पहुंची। करीब डेढ़ घंटे चली इस रैली ने 20 किलोमीटर का सफर तय किया।
35 से अधिक बाइकों के काफिले के साथ स्वच्छता रथ और अप्पू राजा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रतिभागियों ने नारे लगाए—

  • भारत सरकार का इरादा, संपूर्ण स्वच्छता का वादा

  • गांव-गली में ऐसी ज्योति जलाएंगे, पूरे रायगढ़ को स्वच्छ बनाएंगे

  • स्वच्छता है बड़ा अभियान, रायगढ़ की स्वच्छता में दें सभी नगरवासी योगदान

नगर निगम का संदेश

महापौर चौहान ने कहा, “हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर तभी होगा जब सभी लोग मिलकर काम करेंगे। कचरा सिर्फ निगम के वाहनों या स्वच्छता दीदियों को ही दें और कहीं भी गंदगी न फैलाएं।”
सभापति साहू ने इसे हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया और रायगढ़ को स्वच्छता में नंबर एक बनाने का आह्वान किया। आयुक्त क्षत्रिय ने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने, और गंदगी फैलाने वालों को रोकने-टोकने पर जोर दिया।

श्रमदान से हुई सफाई

सुबह के समय चक्रपथ मयूर झरना परिसर और पानी टैंक की सफाई की गई। वहां से जमा कचरा, सिंगल यूज प्लास्टिक, बोतलें और डिस्पोजेबल ग्लास हटाए गए।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here