Raigarh News: अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने अपनी उत्थान परियोजना का विस्तार करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के 34 विद्यालयों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की पहल शुरू की है। परियोजना के तहत 22 प्राथमिक, 8 पूर्व माध्यमिक और 4 हाई स्कूलों के 1,800 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
शाला प्रवेशोत्सव और पालक-शिक्षक बैठकें आयोजित
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ जून माह में परियोजना से जुड़े सभी विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव और पालक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के नामांकन, नियमित उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।
750 नए डेस्क-बेंच लगाए जाएंगे
परियोजना के तहत 750 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने और उनकी स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। यह सुविधा बड़े भंडार, बुंगा, सुपा, चंदली, गोर्रा, टपरदा, कलमा, पुसलदा और महादेवपाली के विद्यालयों में दी जा रही है। इस पहल से 1,500 से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिलेगा।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी फोकस
अदाणी फाउंडेशन बड़े भंडार, सुपा, बुंगा और चंदली के हाई स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी विकसित करेगा। इसका उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
स्कूल बैग, स्टेशनरी और स्वास्थ्य किट भी मिलेंगी
आगामी चरण में परियोजना से जुड़े विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी। वहीं पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूलों की किशोरी छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा हेल्थ और हाइजीन किट भी वितरित की जाएंगी।
ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने का लक्ष्य
अदाणी फाउंडेशन के अनुसार, उत्थान परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अधोसंरचना और आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन का कहना है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v




