Friday, March 27, 2026
Homeinsights Specialरायगढ़ ब्रेकिंग: टिल्लू पम्प लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक,...

रायगढ़ ब्रेकिंग: टिल्लू पम्प लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली से गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय राजू महंत, पिता प्रधान दास, अपने आंगन में बने नए सेफ्टी टैंक का पानी खाली करने के लिए टिल्लू पम्प लगा रहा था। इसी दौरान पम्प का कनेक्शन जोड़ते समय अचानक करेंट दौड़ गया और राजू महंत तार से चिपक गया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और तुरंत उसे गंभीर अवस्था में घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी पारसमणि बेहरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से होना प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद घटना के सही कारणों का खुलासा होगा। हादसे के बाद ग्राम सराईपाली में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

spot_img
Sarthak Bohidar
Sarthak Bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments