Leh Ladakh News। 24 सितंबर को लेह में हिंसा भड़क उठी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर और CRPF की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने लेह में कर्फ्यू लगा दिया।
यह आंदोलन राज्य का दर्जा (Statehood), छठी अनुसूची (Sixth Schedule) के तहत संवैधानिक अधिकार, स्थानीय युवाओं की बेरोजगारी और पर्यावरणीय असुरक्षा को लेकर है। आंदोलन का नेतृत्व पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कर रहे हैं।

लेह-लद्दाख के विरोध को समझने के 10 बिंदु:
-
राज्य का दर्जा क्यों मांगा जा रहा है?
2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। लेकिन यहां विधानसभा नहीं है, जिससे लोग खुद को राजनीतिक रूप से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। -
24 सितंबर को क्या हुआ?
शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर और सरकारी इमारतों में आग लगा दी। पुलिस और CRPF पर पथराव हुआ, जवाबी कार्रवाई में गोली चली। -
तुरंत चिंगारी कैसे भड़की?
भूख हड़ताल पर बैठे 15 लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे युवाओं में गुस्सा फूट पड़ा और हिंसा भड़क गई। -
राज्य का दर्जा क्यों अहम है?
लद्दाख की नाजुक पारिस्थितिकी और आदिवासी पहचान की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोग राजनीतिक स्वायत्तता चाहते हैं। -
नेतृत्व कौन कर रहा है?
सोनम वांगचुक, जो 2018 में मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता हैं और “3 इडियट्स” के फुंसुख वांगडू का प्रेरणास्रोत माने जाते हैं, आंदोलन का चेहरा बने हुए हैं। -
सरकार का आरोप क्या है?
केंद्र सरकार का कहना है कि वांगचुक की “उकसाऊ भाषणों” ने हालात बिगाड़े। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर हिंसा की जिम्मेदारी उन्हीं पर डाली। -
सोनम वांगचुक की सफाई
वांगचुक ने कहा कि यह हिंसा युवाओं की बेरोजगारी और सरकार के वादाखिलाफी से उपजी। उन्होंने इसे “Gen Z क्रांति” बताया। -
क्या कांग्रेस का हाथ है?
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने हिंसा भड़काई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की गईं। -
जम्मू-कश्मीर नेताओं की प्रतिक्रिया
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख को UT बनाते समय राज्य का दर्जा नहीं दिया गया, जिससे वहां के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। -
अब आगे क्या?
हालात काबू में हैं, लेकिन 6 अक्टूबर को केंद्र सरकार और लद्दाख नेताओं की अगली बैठक होगी।छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments