कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। नहर किनारे काम कर रही जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में गिर गई। इस दुर्घटना में जेसीबी चालक और उसके साथ मौजूद एक युवक की मौत हो गई। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिवर्स लेते समय जेसीबी फिर से नहर में पलट गई। देखते ही देखते दोनों युवक तेज धारा में बह गए।
सूचना पर उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस बल और नगर सेना की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जेसीबी भलपहरी निवासी लक्ष्मी कुमार की थी। वाहन को बाहर निकालने और शवों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v



Recent Comments