Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsKorba News: नहर में गिरी जेसीबी का चालक मिला मृत, परिवार में...

Korba News: नहर में गिरी जेसीबी का चालक मिला मृत, परिवार में मातम – सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में नहर में गिरी जेसीबी मशीन के लापता चालक का शव बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार रात हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। जेसीबी के नहर में गिरने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार रात नहर किनारे काम कर रही जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में गिर गई। चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिवर्स लेते समय जेसीबी दोबारा पलट गई और बहाव में बह गई। इस घटना को मौके पर मौजूद बाइक सवार युवकों ने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

CG News, Ads

चालक की पहचान और खोज
चालक की पहचान सन्डैल निवासी अमित पटेल के रूप में हुई थी। घटना के बाद से ही नगर सेना और पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि उरगा नहर में डूबे अमित पटेल का शव ग्राम रीवाबहार के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
अमित पटेल अपने घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए प्रशासन से नहर किनारे काम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments