राम नाम की गूंज से खरसिया अंचल भक्तिमय

0
47

खरसिया। गंजबाजार स्थित 133 वर्ष पुराने सिद्ध हनुमान मंदिर में शुक्रवार 12 सितंबर से श्रीराम नाम सप्ताह की भव्य शुरुआत हो गई है। 19 सितंबर तक चलने वाले इस अखंड संकीर्तन में चौबीसों घंटे “सीता-राम, राधे-श्याम” की धुन गूंजेगी। परंपरा के अनुसार, इस आयोजन से पूरे खरसिया अंचल में सुख-शांति और मंगल की कामना की जाती है। सियाराम सखा मंडल और श्रीहनुमान सेवा समिति ने भक्तों से अपील की है कि हर घर से लोग इस अनुष्ठान में शामिल होकर आस्था की इस विरासत को और मजबूत बनाएं।

133 साल पुरानी परंपरा, अब मेले का रूप

पहले कीर्तन तक सीमित यह परंपरा अब भव्य मेले का रूप ले चुकी है। आसपास के गांवों से भी भक्तों का आवागमन लगातार बना हुआ है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोग श्रीराम नाम संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। सिद्ध हनुमान मंदिर की सेवा का दायित्व आज भी प्रथम पुजारी पंडित हरनारायण शर्मा के परिवार द्वारा निभाया जा रहा है। वर्तमान में उनके पौत्र बिट्टू शर्मा मंदिर की व्यवस्था और इस ऐतिहासिक सप्ताह के आयोजन को संभाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here