खरसिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने के आरोप को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खरसिया पुलिस चौकी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं, उनके समर्थकों और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने चौकी प्रभारी अमित तिवारी को नामजद शिकायत सौंपकर कहा कि भाजपा से जुड़े कुछ नेता और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार विधायक उमेश पटेल के खिलाफ भ्रामक पोस्ट कर उनकी साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
16 सितंबर को रायगढ़ में हुई वोटर अधिकार यात्रा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और उमेश पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सचिन पायलट के वाहन पर लगे बैनर को लेकर भाजपा नेताओं ने ‘कथित अशोक चक्र के अपमान’ का झूठा आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम खरसिया की शांति-व्यवस्था बिगाड़ने और अफवाह फैलाने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपित भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स पर तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में ऐसे मामले और बढ़ सकते हैं।
शिकायत में नामित लोग
शिकायत में महेश साहू, रविंद्र गवेल, सौरभ अग्रवाल, विजय शर्मा, राजेश महंत, राहुल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, गायत्री केसरवानी, राधे राठौर, साहिल शर्मा (चीनू पार्षद), निलेश अग्रवाल, अखिल गर्ग, योगेश गर्ग, मनीष रावलनी, यश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, लाला राठौर, अमित साहू, किशोर शर्मा सहित कई नाम शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814





