Thursday, February 5, 2026
HomeOther NewsJindal Steel News: अंगुल में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस-II शुरू,...

Jindal Steel News: अंगुल में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस-II शुरू, जिन्दल स्टील की 12 एमटीपीए क्षमता की ओर बड़ी छलांग

Jindal Steel News। उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व में जिन्दल स्टील ने आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। कंपनी ने अंगुल स्टील प्लांट में देश की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस-II (भगवती सुभद्रिका) की शुरुआत की है।

इससे प्लांट की हॉट मेटल उत्पादन क्षमता 4 एमटीपीए से बढ़कर 9 एमटीपीए हो गई है। आने वाले समय में यह क्षमता 12 एमटीपीए तक पहुंचने की तैयारी है। इस उपलब्धि के साथ अंगुल स्टील प्लांट अब ओडिशा का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बन गया है।

5,499 नॉर्मल क्यूबिक मीटर की उपयोगी मात्रा वाली यह फर्नेस न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस में गिनी जाती है। इसमें ऑटोमेशन, मजबूत सुरक्षा सिस्टम और हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

नवीन जिन्दल का बयान

इस मौके पर चेयरमैन नवीन जिन्दल ने कहा,
“अंगुल में भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस-II की शुरुआत जिन्दल स्टील और देश के लिए गर्व का क्षण है। इससे हम न सिर्फ स्टील उत्पादन क्षमता को 12 एमटीपीए तक ले जा रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी मजबूत कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट ओडिशा की संस्कृति और आधुनिक तकनीक का संगम है और कंपनी की भविष्य की विकास रणनीति को परिभाषित करता है।

भविष्य की योजनाएं

जिन्दल स्टील की विस्तार योजनाओं में शामिल हैं:

  • पारादीप में नया बंदरगाह

  • स्लरी और कोयला पाइपलाइन

  • श्रीभूमि पावर प्लांट

  • नया कोक ओवन प्लांट

इन परियोजनाओं से अंगुल को कंपनी के वैश्विक विस्तार का अग्रणी केंद्र बनाया जाएगा।

जिन्दल स्टील का प्रोफाइल

जिन्दल स्टील भारत की प्रमुख स्टील कंपनियों में से एक है। कंपनी ‘माइन-टू-मेटल’ मॉडल पर काम करती है यानी खदान से लेकर स्टील उत्पादन तक की पूरी प्रक्रिया अपने नियंत्रण में रखती है।

12 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश के साथ कंपनी के रायगढ़, अंगुल और पतरातू में अत्याधुनिक स्टील प्लांट संचालित हो रहे हैं। भारत ही नहीं, अफ्रीका में भी कंपनी अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments