IND vs SA 2nd ODI Raipur: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस का वीडियो सामने आया है। शंखनाद के साथ मैदान में उतरते इन सितारों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। टॉस दोपहर 1 बजे होगा और मुकाबला 1.30 बजे से शुरू होगा।
रायपुर में टीम इंडिया अपराजित
अब तक रायपुर में टीम इंडिया ने कभी भी कोई वनडे मैच नहीं गंवाया है, जिसकी वजह से फैंस का उत्साह चरम पर है। स्टेडियम में पहले से ही भारी भीड़ जुटने की संभावना है। ओस इस मैदान पर बड़ा फैक्टर मानी जाती है, इसलिए उम्मीद है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनेगी।

पिच रिपोर्ट
वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है और उम्मीद है कि आज हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
टीम अपडेट
-
टीम इंडिया में बदलाव की संभावना नहीं है।
-
दक्षिण अफ्रीका में एक बदलाव तय: कप्तान तेम्बा बावुमा वापसी करेंगे।
-
पिछले मुकाबले में SA की कप्तानी एडन मार्क्रम ने की थी, लेकिन वे भारत से हार गए थे।
रायपुर में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है और आज मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments