Thursday, February 5, 2026
HomeSports NewsICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming: भारत का पहला मुकाबला आज...

ICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming: भारत का पहला मुकाबला आज श्रीलंका से, यहां देखें फ्री में सभी मैच

ICC Women’s World Cup 2025 Live Streaming। मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत भारत और श्रीलंका के बीच ओपनिंग मैच से होगी। यह मुकाबला मंगलवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा।

टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। वहीं श्रीलंकाई टीम की कमान चमारी अथापट्टू के हाथों में होगी।

CG News, Ads

कहां देखें लाइव?

  • टीवी पर लाइव: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

  • फ्री में देखने का तरीका: अगर आपके पास जियो का मोबाइल नंबर और एक्टिव रिचार्ज है तो आप जियोहॉटस्टार पर महिला विश्व कप 2025 के सभी मुकाबले मुफ्त देख सकते हैं।

भारत के लीग मैच शेड्यूल

  • 30 सितंबर – भारत vs श्रीलंका, गुवाहाटी

  • 05 अक्टूबर – भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो

  • 09 अक्टूबर – भारत vs साउथ अफ्रीका, विशाखापत्तनम

  • 12 अक्टूबर – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम

  • 19 अक्टूबर – भारत vs इंग्लैंड, इंदौर

  • 23 अक्टूबर – भारत vs न्यूजीलैंड, नवी मुंबई

  • 26 अक्टूबर – भारत vs बांग्लादेश, नवी मुंबई

यह विश्व कप भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से होस्ट कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट रोमांच और उत्साह से भरा होने वाला है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments