CG News: दिवाली से पहले पुरानी बस्ती की जमीन को लेकर वक्फ बोर्ड की नोटिस का विवाद अब और बढ़ गया है। भाजपा नेता संदीप शर्मा के ट्वीट के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है, और अब विहिप-बजरंग दल ने आज वक्फ बोर्ड कार्यालय के घेराव की घोषणा की है।
सूत्रों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रायपुर पुलिस ने वक्फ बोर्ड दफ्तर में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर मौजूद है।

विहिप-बजरंग दल रायपुर महानगर के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा और मंत्री बंटी कटरे ने बताया कि — “छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड हिन्दू समाज की जमीन को अपनी संपत्ति बताकर दावा कर रहा है। इसके विरोध में आज सकल हिंदू समाज विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा।”
दल के कार्यकर्ता और प्रभावित लोग दोपहर 1 बजे मोतीबाग स्थित बैजनाथ धाम मंदिर में एकत्र होंगे और वहां से रैली के रूप में वक्फ बोर्ड कार्यालय तक मार्च करेंगे।
फिलहाल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटा है।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments