Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsCG News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिले में पौधारोपण और दीप...

CG News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जिले में पौधारोपण और दीप प्रज्वलन का आयोजन

जशपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को जिले में विशेष कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सुबह 9 बजे बगिया स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण करेंगी। इसके बाद शाम 6 बजे कुनकुरी के छठ घाट में दीप प्रज्वलन कर प्रधानमंत्री मोदी के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र की प्रगति की कामना करेंगी।

छठ घाट को दीपों से सजाकर भव्य दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। कुनकुरी के लोग आयोजन की तैयारियों में उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं।
श्रीमती कौशल्या साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हर घर में पौधारोपण करें और शाम को दीप जलाकर एकजुटता का संदेश दें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 11 वर्षों से देश के विकास में पूर्ण समर्पण से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है, सुरक्षा सुदृढ़ हुई है और आर्थिक विकास नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति की है, इसलिए यह दिन एकजुटता दिखाने और प्रधानमंत्री को प्रोत्साहित करने का अवसर है।

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments