Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsCG NEWS: अब 200 यूनिट तक बिजली पर 50 प्रतिशत छूट, 400...

CG NEWS: अब 200 यूनिट तक बिजली पर 50 प्रतिशत छूट, 400 यूनिट तक वालों को भी एक साल राहत

CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल हाफ योजना को फिर से विस्तारित कर दिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 दिसंबर 2025 से 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे 42 लाख घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी एक वर्ष तक 200 यूनिट पर 50% छूट का लाभ मिलेगा। इस श्रेणी में 6 लाख उपभोक्ता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान लागू

यह निर्णय 18 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विधानसभा में की गई घोषणा के बाद लिया गया है। पहले अगस्त 2025 में योजना में बदलाव कर सीमा 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट कर दी गई थी, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ गया था। इसलिए सरकार ने अब सीमा बढ़ाकर फिर 200 यूनिट कर दी है।


सौर ऊर्जा को बढ़ावा

बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत:

  • 1 KW सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये सब्सिडी

  • 2 KW या अधिक क्षमता पर 30,000 रुपये सब्सिडी
    इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को हाफ से फ्री बिजली मिलने का लक्ष्य रखा गया है।


वर्तमान बिजली दरें (ऊर्जा प्रभार रुपये प्रति यूनिट)

यूनिट स्लैब दर
0–100 यूनिट 4.10
101–200 यूनिट 4.20
201–400 यूनिट 5.60
401–600 यूनिट 6.60
601+ यूनिट 8.30

मंत्रिपरिषद के अन्य फैसले

  • स्थानीय उद्योगों से क्रय को प्रोत्साहन देने के लिए भंडारण क्रय नियम 2002 में संशोधन।

  • निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी।

  • दुकान एवं स्थापना अधिनियम संशोधन स्वीकृत, रोजगार और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा।

    छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

    साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments