Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsCG News: सस्ती नहीं, अब मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

CG News: सस्ती नहीं, अब मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

रायगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर और गांवों में घूमकर योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी की जानकारी देगा।

कलेक्टर ने कहा कि यह योजना घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी कमाने का मौका देती है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों सब्सिडी प्रदान कर इसे किफायती और सरल बना रही हैं।

योजना के लाभ और सब्सिडी विवरण:

  • 1 किलोवाट प्लांट: ~120 यूनिट/माह, केंद्र सब्सिडी ₹30,000, राज्य सब्सिडी ₹15,000
  • 2 किलोवाट प्लांट: ~240 यूनिट/माह, केंद्र सब्सिडी ₹60,000, राज्य सब्सिडी ₹30,000
  • 3 किलोवाट प्लांट: ~360 यूनिट/माह, केंद्र सब्सिडी ₹78,000, राज्य सब्सिडी ₹30,000
  • शेष राशि बैंक ऋण से चुकाई जा सकती है।
  • आवेदन ऑनलाइन: pmsuryaghar.gov.in, पीएम सूर्यघर ऐप, मोर बिजली ऐप, टोल-फ्री 1912 या नजदीकी CSPDCL कार्यालय।

इस अवसर पर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments