Thursday, February 5, 2026
HomeCG NewsCG News: गोविंदा को देखने उमड़ी भीड़, 7 साल की बच्ची घायल,...

CG News: गोविंदा को देखने उमड़ी भीड़, 7 साल की बच्ची घायल, 2 महिलाएं भी चोटिल

CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि के मौके पर आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने शिरकत की थी। जैसे ही लोग उन्हें देखने और करीब जाने के लिए आगे बढ़े, अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ के दबाव में एक 7 साल की बच्ची का पैर टूट गया, जबकि दो महिलाएं भी चोटिल हो गईं।

गोविंदा पहुंचे अंबिकापुर

नवरात्रि पर्व पर शहर के एक निजी होटल में भव्य गरबा आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में गोविंदा ने शिरकत की और अपने ही फिल्मों के गानों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच पर गोविंदा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

भीड़ हुई बेकाबू

गोविंदा को देखने के लिए उमड़ी भीड़ पर नियंत्रण खो गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। दो अन्य महिलाएं भी जख्मी हुईं।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस हादसे के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और पर्याप्त पुलिस बल की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

sarthak@bohidar
sarthak@bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments