Bilaspur Train Accident Live: छत्तीसगढ़ के लालखदान स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर लगभग 4 बजे एक भीषण रेल हादसा हुआ, जब मेमू पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने टक्कर मालगाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई बोगियां पटरी से उतर गईं। अब तक 9 यात्रियों की मौत और 25 से अधिक के घायल होने की पुष्टि हुई है।
हादसे के बाद अफरातफरी, मौके पर NDRF-SDRF की टीम
टक्कर के तुरंत बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
NDRF और SDRF की टीमें अब भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। 140 टन की हाई-टेक क्रेन से पटरी से उतरी बोगियों को हटाया जा रहा है। कुछ यात्रियों को देर रात तक डिब्बों से निकाला गया।
रेल मंत्री और सीएम ने जताया शोक
बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है।
बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है।
रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट… pic.twitter.com/cZLJSnFvlU
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 4, 2025
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि “यह बेहद पीड़ादायक दुर्घटना है। राहत कार्य तेज़ी से जारी है और जांच उच्चस्तरीय समिति द्वारा की जाएगी।”
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों का नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए और राहत कार्य में कोई ढिलाई न हो।
अस्पतालों में इलाज जारी

घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल और रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी है। प्रशासन ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
📞 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📞 रायगढ़ – 9752485600
📞 चांपा – 8085956528
📞 पेंड्रा रोड – 8294730162
📞 कोरबा – 7869953330
📞 उसुलापुर – 7777857338
ट्रेन परिचालन पर असर

हादसे के चलते हावड़ा रूट पर ट्रेन परिचालन ठप है। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।
-
कोरबा–विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई।

-
शिवनाथ एक्सप्रेस रात 9:45 बजे कोरबा से चली।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि धैर्य बनाए रखें और यात्रा से पहले रेलवे वेबसाइट या ऐप पर अपडेट देखें।

मंत्री और नेताओं ने जताया दुख
-
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सिम्स अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। उन्होंने कहा कि “लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”
-
डिप्टी सीएम अरुण साव ने राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि “राज्य सरकार पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़ी है।”
बिलासपुर के पास रेल हादसे की एक दुखद घटना की सूचना प्राप्त हुई है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन एवं मालगाड़ी के बीच भिड़ंत होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की भी सूचना मिली है।
रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी, बचाव दल एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में लगी है।…
— Arun Sao (@ArunSao3) November 4, 2025
-
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि “यह हादसा रेल प्रशासन की बड़ी चूक है, मृतक परिवारों को नौकरी और मुआवजा दिया जाए।”
-
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने X (ट्विटर) पर लिखा — “ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।”
-
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता दे रही है।
बिलासपुर में हुई रेल दुर्घटना अत्यंत दुखद है। पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई यात्रियों के असामयिक निधन और घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी यात्रियों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है…— Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) November 4, 2025
जांच CRS स्तर पर होगी
रेलवे ने इस हादसे की CRS (Commissioner of Railway Safety) स्तर पर जांच की घोषणा की है। जांच में तकनीकी कारणों, सिग्नल फेलियर या मानवीय भूल की संभावना की पड़ताल की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भयावह तस्वीर
चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन के डिब्बे हवा में उछल गए। एक यात्री ने बताया —
“हमारी बोगी पूरी तरह हिल गई, सब लोग चिल्लाने लगे। कुछ यात्री अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला।”
राहत कार्य तेज़
रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें रातभर ऑपरेशन क्लीनअप चला रही हैं। ट्रैक की मरम्मत और मलबा हटाने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हावड़ा रूट आंशिक रूप से बुधवार दोपहर तक बहाल हो सकता है।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments