Friday, March 27, 2026
HomeNational NewsBihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें आज घोषित होंगी, 17 नई...

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें आज घोषित होंगी, 17 नई पहलें लागू — चुनाव आयोग तैयार

Bihar Elections। चुनाव आयोग (ECI) आज शाम 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों की उपचुनाव तिथियों की घोषणा करेगा। आयोग ने हाल ही में बिहार में दो दिवसीय समीक्षा बैठक की थी, जिसमें राजनीतिक दलों और एजेंसियों से चर्चा कर नि:पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की तैयारी की गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार ने बताया कि इस बार बिहार चुनाव में 17 नई पहलें (initiatives) लागू की जा रही हैं। इनमें 100% वेबकास्टिंग, उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें EVM पर, मतदान कर्मियों और BLOs के लिए दोगुना मानदेय, और पहली बार ERO व AERO को भी मानदेय देने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इस बार 22 साल बाद पूरे बिहार में मतदाता सूची को अपडेट किया गया है। कुल 7.42 करोड़ मतदाता सूचीबद्ध हैं।

राजनीतिक तौर पर मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA और तेजस्वी यादव की महागठबंधन के बीच सीधा माना जा रहा है। दलों ने आयोग से मांग की है कि चुनाव छठ पूजा के बाद और न्यूनतम चरणों में कराए जाएं, ताकि बाहर रहने वाले बिहारी मतदाता भी वोट डाल सकें।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

spot_img
Sarthak Bohidar
Sarthak Bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments