Balod Rozgar Mela: 395 पदों पर निजी कंपनियों में भर्ती का अवसर

Balod Rozgar Mela: बालोद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 12 जून को बड़ा रोजगार अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से आयोजित प्लेसमेंट कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। चार कंपनियां करेंगी भर्ती, कई पदों पर अवसर जानकारी के अनुसार, मेले में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड रायपुर फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती करेगी। वहीं श्रम इन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा की ओर से इलेक्ट्रिक मेट्रो टेक्निशियन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा भिलाई स्थित सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, ट्रेनिंग और मैनेजमेंट से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक और एमबीए निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक रखी गई है, जो पद के अनुसार अलग-अलग होगी। आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज इच्छुक अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय बालोद या आधिकारिक पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें- https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v