29 सितंबर 2025 (CG Insights) — भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब तो जीत लिया, लेकिन मैच के बाद का नज़ारा क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गया। टीम इंडिया ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना को दान करेंगे।
टीम इंडिया ने क्यों ठुकराई ट्रॉफी?
जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम ने पहले ही ACC को स्पष्ट कर दिया था कि वह मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी। टीम प्रबंधन ने मांग रखी थी कि ट्रॉफी एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरोनी से दी जाए, लेकिन नक़वी ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने निर्णय लिया कि वे न तो मेडल लेंगे और न ही ट्रॉफी।
सूत्रों के मुताबिक, जब नकवी मंच पर पहुंचे तो आयोजकों ने चुपचाप ट्रॉफी को वहां से हटा दिया। यही वजह रही कि पोस्ट-मैच सेरेमनी करीब एक घंटे से ज्यादा देरी से शुरू हुई।
सूर्यकुमार यादव का बयान
सूर्यकुमार यादव ने कहा:
“मैं व्यक्तिगत रूप से इस टूर्नामेंट की अपनी सारी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कहा:
“हमने एक टीम के तौर पर ट्रॉफी न लेने का फैसला किया। मैंने इतने साल क्रिकेट खेला है लेकिन कभी ऐसा नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी न दी जाए। ये खिताब हमने बहुत मेहनत से जीता है और हम इसके असली हकदार हैं।”

पृष्ठभूमि
-
भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराया
-
लगातार सातवीं बार व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान पर जीत
-
तिलक वर्मा बने मैच के हीरो, नाबाद अर्धशतक लगाया
-
ACC और भारतीय टीम के बीच ट्रॉफी को लेकर विवाद सामने आया
एशिया कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की बड़ी घोषणा
मैं Asia Cup के सभी 7 मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना मो दान करता हूं !
पिछड़ो ने हमेशा देश को आगे रखा है धर्म को नहीं pic.twitter.com/NAGsjhHSGm
— Sandeep Singh (@ActivistSandeep) September 29, 2025
क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी खबर और Asia Cup 2025 की एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए CG Insights के साथ।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments