Wednesday, March 25, 2026
Homeinsights Specialअमित शाह बस्तर दशहरा में होंगे शामिल – मुरिया दरबार की रस्म...

अमित शाह बस्तर दशहरा में होंगे शामिल – मुरिया दरबार की रस्म में देंगे उपस्थिति

बस्तर। बस्तर के 618 साल पुराने ऐतिहासिक दशहरा पर्व में इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में उनसे मुलाकात कर न्योता दिया, जिसे शाह ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा, “मैं बस्तर जरूर आऊंगा और मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होकर आशीर्वाद लूंगा।” बस्तर दशहरा की खासियत यह है कि यहां रावण दहन नहीं किया जाता, बल्कि रथ की परिक्रमा की परंपरा निभाई जाती है। यह अनोखी परंपरा ही इसे दुनिया भर में अलग पहचान दिलाती है।

75 दिन तक चलने वाला पर्व, बड़े नेता भी रहेंगे मौजूद

दशहरा समिति ने अमित शाह के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं को भी आमंत्रण दिया है। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को विशेष न्योता दिया गया। बस्तर दशहरा लगभग 75 दिनों तक चलता है और हर साल हजारों भक्त, पर्यटक और सांस्कृतिक प्रेमी यहां पहुंचते हैं।

spot_img
Sarthak Bohidar
Sarthak Bohidarhttp://www.cginsights.in
Journalist and content professional based in India. I write clear, people-first stories across news, media, and digital platforms.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments