रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कलश यात्रा देखने जा रहे दो बाइक सवार युवक सड़क किनारे बिना इंडिकेटर खड़ी बोलेरो पिकअप से टकरा गए। जोरदार टक्कर में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पंकज महंत और उसका साथी समीर दास बैरागी शुक्रवार रात कलश यात्रा देखने के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब 9:30 बजे पटेलपाली सब्जी मंडी के सामने मेन रोड पर उनकी बाइक खड़ी बोलेरो पिकअप (वाहन क्रमांक CG 13 AT 3280) से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक पंकज महंत के पिता रामकुमार महंत की शिकायत पर जुटमिल पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे फेसबुक पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments