Thursday, February 5, 2026
HomeRaigarh NewsRaigarh News: आलोक सिटी मॉल और विशाल मेगा मार्ट की लापरवाही पर...

Raigarh News: आलोक सिटी मॉल और विशाल मेगा मार्ट की लापरवाही पर आयुक्त की सख्ती, 20 व्यवसायियों पर ₹28,100 का जुर्माना

Raigarh News: शहर की यातायात व्यवस्था और सफाई को सुधारने के लिए रायगढ़ नगर निगम ने सोमवार को अवकाश के बावजूद बड़ी कार्रवाई की। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में शहर के प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर अतिक्रमण हटाने की संयुक्त मुहिम चलाई गई। इस दौरान 20 व्यवसायियों पर कुल ₹28,100 का चालान लगाया गया।

आलोक सिटी मॉल और विशाल मेगा मार्ट पर कार्रवाई

कार्रवाई की शुरुआत आलोक सिटी मॉल से की गई, जहां सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद टीम ने विशाल मेगा मार्ट और जगतरामका कॉम्प्लेक्स में भी सख्त कार्रवाई की। कई दुकानदारों ने सड़क के किनारे छज्जे बढ़ा रखे थे और कुछ ने नालों के ऊपर अवैध निर्माण कर रखा था। निगम टीम ने मौके पर ही इन सभी अतिक्रमणों को जमींदोज करते हुए तुरंत हटवाया।

28100 रुपए का फटका, 20 व्यवसायी हुए चालान

निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण कर सड़क बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर ₹28,100 का जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई मुख्य रूप से श्याम टाकीज रोड, सुभाष चौक, बुजी भवन चौक, सिविल लाइन, केएमटी कॉलेज रोड और सेवाकुंज क्षेत्र में की गई। निगम का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि शहर में यातायात और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना है।

आयुक्त ने दिया साफ संदेश – “शहर हमारा है, जिम्मेदारी भी हमारी”

कार्रवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने स्पष्ट कहा कि,

“यह शहर हम सबका है। इसकी सफाई और यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सबके हित में है।”

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे सड़क किनारे कोई भी निर्माण न करें और सूखा-गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालें। निगम के चिन्हांकित वाहनों और स्वच्छता दीदियों को ही कचरा सौंपें।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

आयुक्त क्षत्रिय ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम की टीम नियमित रूप से बाजार और मुख्य सड़कों का निरीक्षण करेगी। जो भी व्यापारी सड़क या नालों के ऊपर कब्जा करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, सहायक अभियंता, उप अभियंता, और राजस्व विभाग की टीम शामिल रही। सभी अधिकारियों ने पैदल निरीक्षण कर कई जगहों पर सड़क किनारे रखे बैनर, बोर्ड, अवैध छज्जे और ठेले हटवाए।

नागरिकों से की गई अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, अतिक्रमण से बचें और सड़क किनारे कचरा या निर्माण सामग्री न रखें। ऐसा करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v

साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments