Apex Hospital Raigarh। दिवाली के उपलक्ष्य में अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ की ओर से निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को अस्पताल परिसर में आयोजित होगा, जिसमें इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल स्वयं मौजूद रहेंगी और नि:शुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी।
डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी, मानसिक तनाव, बदलती जीवनशैली और प्रदूषण जैसे कारणों से बांझपन की समस्या (Infertility Problem) तेजी से बढ़ रही है। कई बार दंपति देर से इलाज के लिए तैयार होते हैं, जिससे सफलता की संभावना घट जाती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में निःसंतानता के प्रति जागरूकता (Infertility Awareness) लाना और समाज की सोच को सकारात्मक दिशा देना है।

डॉ. गोयल ने बताया कि समाज में अब भी बहुत से लोग बांझपन को अभिशाप मानते हैं और इसका दोष महिलाओं को देते हैं, जबकि 50% से अधिक मामलों में पुरुषों में भी समस्या होती है। इस सोच को बदलना ही अपेक्स हॉस्पिटल का उद्देश्य है।
अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर रायगढ़ लगातार ऐसे सामाजिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। हॉस्पिटल में इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए सभी आधुनिक और एडवांस तकनीकें मौजूद हैं। यही कारण है कि अपेक्स हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ में इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट में सबसे अधिक सफलता दर (High Success Rate in IVF) वाले केंद्रों में से एक है।
डॉ. गोयल ने कहा कि अब रायगढ़ और आसपास के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं है। हमारा उद्देश्य है कि यहां की महिलाओं और पुरुषों को सही समय पर सही इलाज और परामर्श मिले।

शिविर में मिलने वाले विशेष ऑफर:
-
निःशुल्क वीर्य जांच (Free Semen Test)
-
निःशुल्क परामर्श (Free Consultation)
-
अन्य सभी टेस्ट पर 25% की विशेष छूट
अग्रिम पंजीयन के लिए संपर्क करें:
📞 9329142515, 9329142507
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments