Dussehra 2025 Puja Vidhi, Muhurat Live। विजयदशमी यानी दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस दिन भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और माता दुर्गा ने महिषासुर नामक दैत्य का अंत किया था। साल 2025 में दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं दशहरा 2025 का शुभ मुहूर्त, रावण दहन का समय और पूजा विधि।
📅 दशहरा 2025 शुभ मुहूर्त (Dussehra 2025 Shubh Muhurat)
-
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:53 से 05:41 तक
-
प्रातः संध्या: सुबह 05:17 से 06:29 तक
-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:51 तक
-
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:27 से 03:15 तक
-
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:26 से 06:50 तक

रावण दहन मुहूर्त 2025 (Ravan Dahan Muhurat)
इस वर्ष रावण दहन प्रदोष काल, यानी सूर्यास्त के बाद ही किया जाएगा। 2 अक्टूबर 2025 को सूर्यास्त शाम 6:05 बजे होगा। इसके बाद रावण दहन किया जा सकता है।
दशहरा पूजा विधि (Dussehra 2025 Puja Vidhi)
-
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
-
भगवान राम और माता दुर्गा की प्रतिमा/चित्र स्थापित करें।
-
धूप, दीप, अगरबत्ती जलाएं और पीले फूल एवं चंदन अर्पित करें।
-
श्रीराम रक्षा स्तोत्र और “ॐ श्री रामाय नमः” का जप करें।
-
श्रीराम जी की आरती करें और प्रसाद बांटें।
-
पूजा में तुलसी के पत्ते और भोग अवश्य अर्पित करें।

श्री राम जी के विशेष मंत्र
-
ॐ श्री रामाय नमः।
-
श्री राम जय राम जय जय राम।
-
ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः।
छत्तीसगढ़ की हर अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें – https://whatsapp.com/channel/0029VbBj50DATRSgaSxCmo2v
साथ ही हमारे Facebook पेज से जुड़े – https://www.facebook.com/profile.php?id=61579881036814



Recent Comments